मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती कार्यकर्ता एवं सहायिका के 4767 पदों की ऑनलाइन प्रक्रिया,MP Anganwadi Bharti 2026

MP Anganwadi Bharti 2026-मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 4767 पदों पर नियुक्ति हेतु अब ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होगी|अभी तक एमपी में आंगनबाड़ी की भर्ती ऑफलाइन माध्यम से होती थी लेकिन अब इसके आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होंगे|

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती कार्यकर्ता एवं सहायिका के 4767 पदों की ऑनलाइन प्रक्रिया,MP Anganwadi Bharti 2026

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती|MP Anganwadi Karykarta And Sahayika Bharti 2026

newsjobmp-महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती एवं आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित है|इस प्रक्रिया के अंतर्गत दूसरे चरण में अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1573 पदों पर भर्ती होगी एवं आंगनवाड़ी सहायिका के 3194 पदों पर भर्ती होगी|पूर्व में यह प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होती थी जिसमें गड़बड़ी सामने आती रही है,फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए अब एमपी आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया आवेदन से लेकर नियुक्ति तक पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम से हो होगी| चयनित होने वाले उम्मीदवारों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 13,000/माह व सहायिकाओं को 6,500/माह का सैलरी (मानदेय) मिलेगा।


MP Anganwadi Bharti 2026 Karykarta And Sahayika Qualification|मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती योग्यता का विवरण

newsjobmp-मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है,उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक मान्य की जाएगी|
न्यूनतम योग्यता एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की स्व-सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी तभी न्यूनतम योग्यता तथा उच्च शैक्षणिक योग्यता पर प्रावधानित अंकों का लाभ मिल सकेगा अन्यथा शैक्षणिक योग्यता हेतु निर्धारित अंक प्रदान नही किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती चयन प्रक्रिया 2026| MP Anganwadi Vacancy Karykarta Selection Process 2026

विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रवार योग्यता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी। योग्यता सूची तैयार करने हेतु अधिकतम 100 अंक निर्धारित किये गये है, जिसका विवरण निम्नानुसार है
  • शैक्षणिक योग्यता - हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं)-हायर सेकण्डरी कक्षा में प्राप्त 40 प्रतिशत तक 25 अंक एवं 40 प्रतिशत से अधिक अंको में प्रत्येक 02 प्रतिशत पर 01 अंक
  • शैक्षणिक योग्यता उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक अथवा स्नातक से उच्च होने पर-10 अंक 
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यर्थी-05 अंक
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की महिला अभ्यर्थी-05 अंक 
  • विधवा / परित्यक्ता/तलाकशुदा/30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला अभ्यर्थी-05 अंक 
  • आंगनवाड़ी केन्द्रों की सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आशा कार्यकर्ता / ऊषा कार्यकर्ता / पूर्व में अन्य स्थान पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 05 वर्ष का कार्य अनुभव-10 अंक     (newsjobmp)
  • बोनस अंक- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आंगनवाड़ी सहायिका की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु (प्राकृतिक/दुर्घटनावश) होने पर मृतक कार्यकर्ता / सहायिका की बेटी यदि योग्यता रखती है तो संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आंगनवाड़ी सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अविवाहित / विधवा / परित्यक्ता बेटी (परिवार पर आश्रित) हेतु -10 अंक 

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती चयन प्रक्रिया 2026| MP Anganwadi Bharti Vacancy Sahayika Selection Process 2026

  1. शैक्षणिक योग्यता - हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं)-हायर सेकण्डरी कक्षा में प्राप्त 40 प्रतिशत तक 35 अंक एवं 40 प्रतिशत से अधिक अंको में प्रत्येक 02 प्रतिशत पर 01 अंक
  2. उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक अथवा स्नातक से उच्च होने पर-10 अंक  (newsjobmp)
  3. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यर्थी-05 अंक
  4. गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की महिला अभ्यर्थी-05 अंक 
  5. विधवा / परित्यक्ता/तलाकशुदा/30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला अभ्यर्थी-05 अंक 
  6. बोनस अंक- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आंगनवाड़ी सहायिका की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु (प्राकृतिक/दुर्घटनावश) होने पर मृतक कार्यकर्ता / सहायिका की बेटी यदि योग्यता रखती है तो संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आंगनवाड़ी सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अविवाहित / विधवा / परित्यक्ता बेटी (परिवार पर आश्रित) हेतु -10 अंक 

Madhya Pradesh Anganwadi Recruitment Karykarta And Sahayika Document List| मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट सूची

  • 1. जन्म तिथि के लिए नियत अंक सूची / सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र ।
  • 2. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता-आवेदित पद हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता संबंधी कक्षा की अंक सूची की सत्यापित प्रति ।
  • 3. आधार कार्ड (आवेदिका का स्वयं का) की छायाप्रति ।
  • 4. मतदाता परिचय पत्र/वोटर लिस्ट/बी.पी.एल. राशन कार्ड अथवा पात्रता पर्ची / समग्र आई. डी. की छायाप्रति जिसमें आवेदिका अथवा उसके पति / पिता/ माता का नाम दर्ज हो। newsjobmp 
  • 5. राशन कार्ड अथवा पात्रता पर्ची मतदाता परिचय पत्र / मतदाता सूची / थे.पी.एल. सूची में आवेदिका / पिता / माता या पति का नाम न होने की दशा में एस.डी.एम./ तहसीलदार / नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण पत्र ।
  • 6. विशेष अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग होने की दशा में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई प्रमाण पत्र ही मान्य होगा ।
  • 7. विधवा / तलाकशुदा / परित्यकता होने की दशा में सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र|
  • 8. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी कार्य अनुभव प्रमाण पत्र ।