मध्यप्रदेश में अतिथि विद्वानों की भर्ती से संबंधित नवीन आदेश जारी, MP College Guest Faculty Bharti 2022

मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों की भर्ती से संबंधित नवीन आदेश जारी किया गया है| MP Govt College Guest Faculty Vacancy Bharti 2022

www.newsjobmp.com--आदेश में कहा गया है कि -अतिथि विद्वानों के आमंत्रण हेतु राज्य शासन द्वारा जारी संदर्भित निर्देश दिनांक 17.12.2019 प्रभावशील है। उक्त नीति के परिपालन में सत्र 2022-23 हेतु प्राध्यापक / सहायक प्राध्यापक / क्रीडा अधिकारी/ग्रंथपाल के स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध उन्हीं अतिथि विद्वानों को आमंत्रित किया जाए, जो कि सत्र 2022-23 में दिनांक 30.6.2022 की स्थिति में आमंत्रित रहे हो। उक्तानुसार अतिथि विद्वानों को सचिव, जनभागीदारी समिति की हैसियत से दिनांक 01.07.2022 से सत्र 2022-23 के लिए आमंत्रित करने की कार्यवाही की जाए।

2/ किसी भी स्थिति में, नियमित पदस्थापना / नियुक्ति के कारण अथवा जिन पदों के विरूद्ध किसी अन्य का वेतन आहरित हो रहा हो उन पदों के विरूद्ध आमंत्रण की कार्यवाही न की जाए।

3/ •फॉलेन आउट अतिथि विद्वानों के संबंध में पूर्व की भांति कार्यवाही पोर्टल के माध्यम से संचालनालय स्तर से की जाएगी। किसी भी फॉलेन आउट अतिथि विद्वान के संबंध में महाविद्यालय स्तर से आमंत्रण की कार्यवाही नहीं की जाए।

4/ अतिथि विद्वानों के संबंध में मानदेय एवं अन्य शर्तें उपरोक्त संदर्भित नीति / निर्देश अनुसार रहेंगी, जिनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। संलग्नः संदर्भित शासनादेश दिनांक 17.12.2019, 25.02.2022 एवं 06.05.2022


मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों की भर्ती से संबंधित नवीन आदेश जारी किया गया है| MP Govt College Guest Faculty Vacancy Bharti 2022
अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में JOB  लिखकर सेंड करें  (पहले नंबर newsjobmp.com के नाम से सेव करें फिर व्हाट्सएप पर मेसेज भेजें)