Indian Air Force Bharti 2026 Agniveervayu And Airmen Online Form:भारतीय वायुसेना भर्ती,अग्निवीर एवं एयरमेन ऑनलाइन आवेदन

Indian Air Force Bharti 2026-भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु (Agniveervayu) और ग्रुप 'Y' (नॉन-टेक्निकल) में एयरमेन मेडिकल असिस्टेंट (Airmen Medical Assistant Intake) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 जुलाई 2026 से प्रारंभ हैं एवं आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तक निर्धारित है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी आगे दी गई है।

Indian Air Force Bharti 2026 Agniveervayu And Airmen Online Form:भारतीय वायुसेना भर्ती,अग्निवीर एवं एयरमेन ऑनलाइन आवेदन

Indian Air Force Bharti Agniveervayu And Airmen Online Form More Detail | भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी

1. भर्ती का नाम- Indian Air Force Bharti 2026 (Agniveervayu एवं Airmen Medical Assistant Intake)

2. आवेदन शुरू- भारतीय वायुसेना भर्ती (Indian Air Force Bharti) के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 जुलाई 2026 से शुरू हैं|

3. आवेदन की अंतिम तिथि- भारतीय वायुसेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026  तक निर्धारित है| अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें|

4. आवेदन शुल्क-

  • सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क: ₹550/- 

5. आयु सीमा- Indian Air Force Bharti Age Limit

  • अग्निवीर वायु (Agniveervayu Intake 02/2027): अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जनवरी 2010 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए| नामांकन की तिथि तक अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष होनी चाहिए| इस पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र हैं|

  • एयरमेन मेडिकल असिस्टेंट (10+2 योग्यता हेतु): अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2006 से 01 जुलाई 2010 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए| नामांकन की तिथि पर अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए|

  • एयरमेन मेडिकल असिस्टेंट (डिप्लोमा / B.Pharma / B.Sc इन फार्मेसी हेतु): अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए| वहीं विवाहित पुरुष अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2006 के बीच होना चाहिए| नामांकन की तिथि पर अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए|

6. योग्यता- Indian Air Force Vacancy Qualification

  • अग्निवीर वायु पद के लिए: 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों (और अंग्रेजी विषय में भी 50% अंकों) के साथ पास होना चाहिए अथवा 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए|

  • एयरमेन मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए: 12वीं कक्षा (बायोलॉजी ग्रुप) न्यूनतम 50% अंकों (और अंग्रेजी विषय में भी 50% अंकों) के साथ पास होना चाहिए अथवा फार्मेसी (D.Pharma/B.Pharma/B.Sc) में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए

  • अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com पर दिए गए नोटिफिकेशन में देखें

पदों एवं परीक्षा का विवरण (Vacancy & Exam Details)

  • भर्ती  नाम: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force)

  • पद का नाम (1): अग्निवीर वायु (Agniveervayu Intake 02/2027) – इसमें अविवाहित पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं|

  • पद का नाम (2): एयरमेन ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट (Airmen Medical Assistant Intake 02/2027) – इस पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र हैं|

  • ऑनलाइन परीक्षा तिथि (Online Exam Date): दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 एवं 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी|

  • चयन प्रक्रिया (Selection Process): अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (Phase-I), फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) एवं अनुकूलनशीलता टेस्ट (Adaptability Test), और मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) के आधार पर किया जाएगा|


आवेदन एवं नोटिफिकेशन