वर्तमान समय में 04 से 19 जून 2026 तक मध्यप्रदेश वन रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के पेपर चल रहे हैं अभी तक आयोजित पेपर पैटर्न समझने के लिए अभी तक जो प्रश्न आ चुके हैं उनका विवरण
गणित (Mathematics)
6 आदमी, 5 महिला और 3 बच्चे किसी काम को 12 दिनों में पूरा करते हैं। यदि 4 आदमी = 5 महिला = 6 बच्चों की कार्यक्षमता हो, तो 1 महिला उस काम को कितने दिनों में पूरा करेगी?
A, B से दुगना कार्य कुशल है तथा C से तीन गुना है। तीनों मिलकर 15 दिन में काम को खत्म करते हैं। B अकेला उस काम को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A और B ने मिलकर कुछ काम किया, तो कितने दिनों में उन्होंने कितना काम किया? newsjobmp.com
कार्यक्षमता पर आधारित प्रश्न (जैसे: B की कार्यक्षमता A की दुगनी है, तो कार्य कितने समय में पूरा होगा?)
A का 20% = B का 30% = C का 40% है, तो A:B:C का अनुपात क्या होगा?
राम और श्याम की आय का अनुपात 6:7 और व्यय का अनुपात 2:3 है। राम की आय का 8/7 श्याम के व्यय के बराबर है, तो उनकी बचत का अनुपात क्या होगा?
माताजी और बेटी की उम्र का अनुपात 3 वर्ष पहले 2:3 था, 3 वर्ष बाद का अनुपात निकालें।
2 साल पहले और 3 साल बाद की उम्र का अनुपात दिया था, वर्तमान आयु निकालनी थी।
25 वस्तुओं का क्रय मूल्य (CP) 20 वस्तुओं के विक्रय मूल्य (SP) के बराबर है, तो लाभ या हानि प्रतिशत क्या होगा?
₹8000 को दो भागों (8% और 6% की दर) में बांटा गया। 1 वर्ष बाद कुल ब्याज 7% मिला, तो दोनों हिस्से क्या होंगे?
साधारण ब्याज (SI) और चक्रवृद्धि ब्याज (CI) के अंतर पर आधारित प्रश्न।
वर्गमूल (Square root) पर आधारित सरलीकरण के 2-3 प्रश्न।
किसी बल्लेबाज का 10 पारियों का औसत दिया गया था, 11वीं या 15वीं पारी में उसने इतने रन बनाए तो नया औसत क्या होगा?
एक बीकर में पानी और अम्ल का अनुपात दिया था, उसमें कुछ और मात्रा मिलाने पर नया अनुपात क्या होगा?
सामान्य ज्ञान (GK/GS & Current Affairs)
'शादियाबाद' मध्य प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है? (प्राचीन नाम)
अटल बिहारी वाजपेयी जी का संबंध मध्य प्रदेश के किस जिले से है? (उत्तर: ग्वालियर)
हांडिया का रिद्धेश्वर मंदिर कहां पर स्थित है? (उत्तर: हरदा जिले में)
मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 में किसानों के लिए 100% टोल टैक्स फ्री किया है, इससे संबंधित प्रश्न।
हड़प्पा या मोहनजोदड़ो को यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर में कब शामिल किया गया?
सिंधु घाटी सभ्यता के 'मोहनजोदड़ो' स्थल से संबंधित प्रश्न।
मेगस्थनीज (Megasthenes) किसका राजदूत था?
अशोक स्तंभ में जो तीन सिंह हैं, उससे संबंधित प्रश्न।
आजाद हिंद फौज की स्थापना से संबंधित प्रश्न (स्थापना- सिंगापुर, कैप्टन मोहन सिंह)।
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने कौन सा नारा दिया था? (उत्तर: करो या मरो)
संविधान के अनुच्छेद 330 से संबंधित प्रश्न (लोकसभा में SC/ST सीटों का आरक्षण)।
संविधान के भाग 17 (राजभाषा) से संबंधित प्रश्न।
संसदीय शासन प्रणाली में राष्ट्रपति किसकी सलाह से कार्य करता है?
भारत में स्थित सक्रिय ज्वालामुखी कौन सी है?
'ब्लू बुक' (Blue Book) को कौन जारी करता है?
अंतरिक्ष में जाने वाले पहले यात्री कौन थे? (यूरी गागरिन/राकेश शर्मा से जुड़ा प्रश्न) newsjobmp.com
भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य) से संबंधित 2 प्रश्न।
'होम रन' (Home Run) शब्दावली किस खेल से संबंधित है?
लियोनेल मेसी की प्रतिमा का उद्घाटन कहां पर हुआ है? (उत्तर: कोलकाता)
दक्षिण भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसकी प्रतिमा का उद्घाटन किया?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कब प्रारंभ हुई थी? (उत्तर: 17 सितंबर 2023)
वर्ष 2026 में कितने लोगों को पद्म पुरस्कार दिया गया? (उत्तर: 131 लोगों को)
नाइट ऑफ द ईयर (Knight of the Year) का अवार्ड किसे दिया गया है?
विज्ञान (Science)
मानव नेत्र में वस्तु का प्रतिबिंब कहां पर बनता है?
फोकस दूरी और वक्रता त्रिज्या के सूत्र पर आधारित प्रश्न।
कार्य (Work) निकालने का गणितीय प्रश्न (
विद्युत ऊर्जा (Electrical Energy) की SI इकाई क्या है?
प्राकृतिक सूचक 'हल्दी' पर अम्ल और क्षार का क्या प्रभाव पड़ता है?
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में क्या अंतर है?
पानी और नींबू के रस का pH मान क्या है? (सही जोड़ी मिलाओ के रूप में)
द्रव्यमान संरक्षण का नियम या ऊर्जा संरक्षण का नियम किसने दिया?
साबुनीकरण (Saponification) प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न।
चार विकल्पों (जिनमें 3 धातु और 1 अधातु थी) में से 'अधातु' को पहचानना।
पानी और एसिड के साथ कौन सी धातु सबसे ज्यादा तेजी से अभिक्रिया करती है?
रासायनिक अभिक्रिया में 'अपचयन' (Reduction) पहचानने वाला प्रश्न
दूध को दही में परिवर्तित करने वाला बैक्टीरिया कौन सा है? / दही में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
रक्त के घटकों (RBC, WBC, प्लाज्मा) से संबंधित प्रश्न।
रक्त का रंग लाल किस तत्व के कारण होता है?
अमीबा के अंदर पाचन किसकी सहायता से होता है? (उत्तर: कूटपाद/सूडोपोडिया)
हृदय के बाएं निलय (Left Ventricle) की दीवार मोटी क्यों होती है?
समजात अंग (Homologous) और समवृत्ति अंग (Analogous) से संबंधित प्रश्न।
इकोसिस्टम (Ecosystem) और बायोमास (Biomass) से संबंधित प्रश्न।
मिट्टी में अगर नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा हो जाए तो मानव शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
हिंदी (Hindi)
राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद में कौन से रस की अधिकता है? (वीर/रौद्र रस)
हरिगीतिका और सोरठा छंद पहचानने से संबंधित प्रश्न।
दिए गए एक दोहे में कौन सा रस है, यह पहचानना।
वाक्यों में से कर्मवाच्य और भाववाच्य पहचानना।
वाक्यों में से शुद्ध-अशुद्ध वाक्य पहचानना।
मिश्रित वाक्य पहचानने वाला प्रश्न।newsjobmp.com
गुण स्वर संधि पहचानना।
'इष्टिका' शब्द का तद्भव रूप क्या होता है? (उत्तर: ईंट)
'मोर' का पर्यायवाची शब्द क्या है?
एकवचन-बहुवचन पहचानने वाले प्रश्न।
संधि, विलोम शब्द, प्रत्यय, अलंकार और तत्सम-तद्भव से संबंधित सामान्य प्रश्न।
अंग्रेजी (English)
One Word Substitution के प्रश्न: One who believes in God (Theist), One who makes maps (Cartographer).
Narration (Direct/Indirect Speech) से जुड़े 3-4 प्रश्न।
Voice (Active/Passive Voice) से जुड़े 2-3 प्रश्न।
Vocabulary: Synonyms, Antonyms, और Idioms & Phrases से जुड़े प्रश्न।
Fill in the blanks: Preposition, Conjunction और Pronoun (Reflexive Pronoun) पर आधारित प्रश्न।
