MP Police Constable Result,Cut Off List,Merit List,Waiting List And Topper List| मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट एवं अन्य जानकारियां
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा लिखित परीक्षा के बाद पुलिस विभाग द्वारा दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी का रिजल्ट घोषित किया गया है|
MPESB द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा (PCRT)-2023 (ऑनलाईन परीक्षा) का आयोजन दिनांक 12.08.2023 से 12.09.2023 तक म.प्र. के 12 शहरों में किया गया था। उक्त परीक्षा के प्रथम चरण का परिणाम दिनांक 07 मार्च 2024 को घोषित किया गया। इसके आधार पर पुलिस विभाग के स्तर से द्वितीय चरण की कार्यवाही उपरांत, केवल 87 प्रतिशत मुख्य भाग (14 प्रतिशत ओ.बी.सी. पदों के साथ) का अंतिम परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है|