मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा भर्ती परीक्षा चयन सूची एवं प्राप्तांक सूची|MPPSC State Service Selection List 2022
आयोग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि म०प्र० शासन के विभिन्न विभागों के कुल 456 पद विज्ञापित किए गए है। उक्त पदों की पूर्ति के लिए, राज्य सेवा परीक्षा 2022 अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा के उपरांत राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 दिनांक 08.01.2024 से 13.01.2024 तक आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा का परिणाम दिनांक 07.06.2024 को घोषित किया गया। उक्त परीक्षा में अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार दिनांक 11.11.2024 से दिनांक 09.01.2025 तक आयोजित किए गए है।
,मुख्य परीक्षा साक्षात्कार में प्राप्त प्राप्तांकों के योग के गुणानुक्रम मे से आवेदको से प्राप्त अग्रमान्यता के आधार पर निम्नानुसार केवल 87 प्रतिशत पदों (मुख्य भाग) की पदवार चयन सूची घोषित किया गया है|
MPPSC Topper List 2022| एमपीपीएससी रिजल्ट टॉपर लिस्ट
- दीपिका पाटीदार
- आदित्य नारायण तिवारी
- सुरभि जैन
- महिमा चौधरी
- धर्म प्रकाश मिश्रा
- शानू चौधरी
- स्वाति सिंह
- उमेश अवस्थी
- कविता देवी यादव
- रम्शा अंसारी