मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती नवीन सूची एवं काउंसलिंग प्रक्रिया जारी,MP Patwari Bharti New List 2024

MP Patwari Bharti New List 2024- मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1100 अभ्यर्थियों की नवीन सूची एवं तीसरी काउंसलिंग प्रक्रिया 2024 की सूचना जारी कर दी गई है|एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए इन अभ्यर्थियों के लिए तीसरी काउंसलिंग दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को निर्धारित की गई है|इस के लिए दिशा निर्देश कर दिए गए हैं MP Patwari Bharti से संबंधित अधिक जानकारी आगे दी गई है|
मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती नवीन सूची एवं काउंसलिंग प्रक्रिया जारी,MP Patwari Bharti New List 2024

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती प्रक्रिया 2024 काउंसलिंग समय सारणी|MP Patwari Bharti New Counselling 2024

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती प्रक्रिया 2024 से संबंधित नवीन समय सारणी जारी की गई है इसके आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी|
  • चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग दिनांक को उपस्थित होने हेतु सूचना पत्र जारी करना- 06 से 08 अक्टूबर 2024 तक|newsjobmp
  • पोर्टल पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा-08 से 18 अक्टूबर 2024 तक|
  • जिलों द्वारा पोर्टल से दस्तावेज डाउनलोड कर पृथक-पृथक फाईल बनाना-19 से 25 अक्टूबर तक 
  • काउंसलिंग का आयोजन-28-10-2024|
  • रिक्त पदों की जानकारी संलग्न प्रारूप में प्रेषित करना-30-10-2024|

MP Patwari Bharti New List 2024|मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा सूची नवीन आदेश 

जारी आदेश में कहा गया है कि एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2022-23 के संबंध में दो काउंसलिंग दिनांक 24.02.24 एवं 09.03.24 को आयोजित की जा चुकी हैं। दोनो काउंसलिंग मे पात्र अभ्यर्थियों के अतिरिक्त विज्ञापित 6755 पदों के विरुद्ध 1776 रिक्त पदों की जानकारी जिलों द्वारा कार्यालय को प्रेषित की गई है। इन रिक्त पदों की पूर्ती अतिरिक्त काउंसलिंग के माध्यम से करने की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। यह काउंसलिंग एमपीऑनलाइन द्वारा तैयार किए गए पोर्टल के माध्यम से की जावेगी। अतः इसी क्रम में तीसरी काउंसलिंग दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को निर्धारित की जाकर निम्नानुसार दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं इसकी PDF ऊपर newsjobmp पर दी गई है|

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती नवीन सूची कैसे डाउनलोड करें?How to download MP Patwari Bharti New List 2024?

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती की तीसरी काउंसलिंग के लिए जारी 1100 अभ्यर्थी की नवीन सूची जारी कर दी गई है, सूची एवं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए newsjobmp यही ऊपर दी गई है डाउनलोड करें सकते हैं|