मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?:MP New CM


MP Election-मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हुए एवं प्रदेश में बीजेपी सरकार पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त कर चुकी है|
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा क्या पूर्व की तरह ही शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या चेहरा बदलकर किसी नए व्यक्ति को मौका दिया जाएगा|

MP New CM मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? 

मध्यप्रदेश के वर्तमान मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेता सीएम पद के दावेदार हैं, इस विधानसभा चुनाव में जीते नरेंद्र सिंह तोमर,प्रहलाद पटेल,ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय,गोपाल भार्गव पद के दावेदार हैं,इन नाम में से किसी एक नाम पर संगठन सहमति बना सकता है|
New CM of MP-चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जल्द ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर सकती है। ये पर्यवेक्षक एमपी के विधायक दल की बैठक लेकर विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इसी बैठक के बाद तय हो जाएगा कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा|
विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद मध्यप्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हर तरफ तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं, आज रात या कल तक भाजपा संसदीय दल की बैठक हो सकती है। इस बैठक में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किया जा सकता है।
वर्तमान विधानसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए सबसे ज्यादा संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शिवराज सिंह चौहान को पुनः मुख्यमंत्री बना सकती है|

अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की प्रमुख खबरें स्कूल,कॉलेज, सरकारी विभागों और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP लिखकर सेंड करें 

प्रधानमंत्री एवं शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद संबोधन विडियो देखिए|