MP Education News Today MP Education News


MPPSC SET Answer Key 2023: MP SET Answer Key - 08/09/2023

MPPSC MP SET Answer Key- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित की गई राज्य पात्रता परीक्षा - 2022 की आंसर-की के लिए उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा 27 अगस्त 2023 को मध्यप्रदेश के 12 शहरों में बने परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें करीब 70-80 हजार उम्मीदवार शामिल हुए। MPPSC के अनुसार MP SET Answer Key तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इनकी करीब 140 आंसर-की तैयार की जा रही हैं। इसलिए समय लग रहा है। बीच में रक्षाबंधन का त्योहार भी आया इसलिए एक्सपर्ट उपलब्ध नहीं हो सके,ऐसे संभावना है कि आंसर-की इस सप्ताह जारी हो सकती है|

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा 52 में से केवल 15 जिलों में हुई जांच-MP Patwari News Today- 31/08/23023

www.newsjobmp.com- MP Patwari Bharti पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आते ही विवादों में आने के बाद एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच की जा रही है। जांच की गति इतनी धीमी है कि अभी 52 जिलों में हुई भर्ती परीक्षा के मामले में 15 जिलों की ही शिकायतें सुनी जा सकी हैं। इस भर्ती के लिए जिलों में भर्ती परीक्षा कराई गई थी, जिसकी वजह से अभी भी शेष 37 जिलों में शिकायतों की सुनवाई की जानी है। दरअसल मप्र में विवादों में आने के बाद ग्रुप -2, सब ग्रुप - 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच चल रही है।
मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा 2023-भोपाल, रतलाम ,इन्दौर ,मंदसौर ,रीवा ,बैतुल,जबलपुर , ग्वालियर ,उज्जैन, खंडवा,नीमच, सागर, सतना ,सीधी ,बालाघाट ,कटनी एवं छिन्दवाड़ा सहित कुल 17 जिलों में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी|

एमपी पटवारी भर्ती विकलांग कोटे में भी धांधली के आरोप- MP Patwari Bharti- 30/08/2023

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 का मामला विकलांग कोटे में गड़बड़ी का है। मुरैना जिले की जौरा तहसील के 16 विकलांगों का चयन हुआ है और इन सबके सरनेम त्यागी हैं। इस परीक्षा में 9073 पदों में से 6 प्रतिशत यानी 405 पद विकलांगों के लिए आरिक्षत थे। कानों से दिव्यांग अभ्यर्थियों की सूची में जिन लोगों का चयन किया गया है, उनमें से 80 प्रतिशत मुरैना जिले से ही हैं।