मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग 3 नियुक्त आदेश,पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी,MP Teacher Bharti Counselling 2026
Wednesday, July 29, 2026
MP Teacher Bharti Varg 3 Counselling 2026- मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 की स्कूलों में नियुक्ति लगभग 10,000 पदों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,चयनित अभ्यर्थियों के लिए विकल्प चयन एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जिला पदस्थापना नियुक्त आदेश,पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है|
MP Govt School Shikshak Bharti Varg 3 Counselling Schedule 2026|मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 काउंसलिंग प्रक्रिया
स्कूल चयन प्रक्रिया-28 से 30 जुलाई 2026 तक
अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल अपडेट करना, दस्तावेज अपलोड करना, शाला विकल्प चयन करना की तिथि- 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक
अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों का जिला स्तर पर सत्यापन होने की तिथि-19 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक
NIOS से D.El.Ed करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन- 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक
मध्यप्रदेश प्राइमरी शिक्षक भर्ती 2026 के दस्तावेजों की सूची | MP Teacher Bharti Varg 3 Document List
1.पात्रता परीक्षा की अंकसूची
2. चयन परीक्षा की अंकसूची
3. जन्म तिथि के प्रमाणीकरण हेतु 10वीं / 12 वीं की अंकसूची
4. मान्यता प्राप्त बोर्ड की हायर सेकेण्ड्री 12वीं
5. UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान की स्नातक उपाधि की अंकसूची - सभी सेमेस्टर / वर्षों की
6. आरक्षण का लाभ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्यपिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर प्रवर्ग जो भी लागू हो) से संबंधित जाति प्रमाणपत्र जो म.प्र. के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध / नवीनतम डिजिटल प्रमाणपत्र हो- (लागू होने की दशा में)
7. म.प्र. का स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र
8. अतिथि शिक्षक अनुभव से संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र (लागू होने की दशा में)
9. स्थायी दिव्यांगता (40 प्रतिशत अथवा अधिक) / भूतपूर्व सैनिक की स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध / नवीनतम डिजिटल प्रमाणपत्र हो- (लागू होने की दशा में)
10. NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएलएड / स्पेशल डीएलएड की अंक सूची सभी सेमेस्टर / वर्षों की
11. स्पेशल डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए CRR नंबर एवं रजिस्ट्रेशन की प्रति
12. भूतपूर्व सैनिक की स्थिति में भूतपूर्व सैनिक का प्रमाणपत्र
13. आयु छूट संबंधी प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा यदि लागू हो- (लागू होने की दशा में)
14. म.प्र. का जीवित रोजगार पंजीयन.
15. उपनाम परिवर्तन की स्थिति में शपथ पत्र / नाम एवं उपनाम दोनों परिवर्तन की स्थिति में राजपत्र में परिवर्तित नाम के प्रकाशन की प्रति (लागू होने की दशा में)
16. NCC का C प्रमाणपत्र (लागू होने की दशा में)
17. शासकीय सेवक की स्थिति में NOC (लागू होने की दशा में)
18. अन्यः यदि कोई हो
अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की भर्तियों स्कूल कॉलेज,सरकारी विभागों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दिए दी गई लिंक से व्हाट्सएप पर जुड़े