मध्यप्रदेश प्राइमरी शिक्षक वर्ग 3 भर्ती 13089 पदों से संबंधित नोटिफिकेशन जारी,MP Primary Teacher Bharti Varg 3

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजाति विभाग के अंतर्गत एमपी के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी शिक्षक के 13,089 पदों की भर्ती प्रक्रिया के संबंधित में आज 22 जून 2026 को नवीन नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, अधिक जानकारी आगे दी गई है|
मध्यप्रदेश प्राइमरी शिक्षक वर्ग 3 भर्ती 13089 पदों से संबंधित नोटिफिकेशन जारी,MP Primary Teacher Bharti Varg 3

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 संशोधन संबंधित आदेश|MP Primary Teacher Bharti Varg 3

ऐसे समस्त अभ्यर्थी जिन्होंने अपना परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय कंडिका 7.7 के अंतर्गत भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय 'विशेष शिक्षा में प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा' (Special D.El.Ed.) धारित होने का विकल्प में "हाँ" चुना था, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे उक्त योग्यता के समर्थन में अपनी जानकारी और सुसंगत दस्तावेज़, मंडल की वेबसाइट esb.mponline.gov.in के माध्यम से 24/06/2026 से 08/07/2026 तक निर्धारित पोर्टल शुल्क सहित अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 की संशोधित मेरिट लिस्ट फिर से जारी होगी

www.newsjobmp.com-मध्यप्रदेश न्यायालय के आदेशानुसार आवेदन संशोधन को फिर से शुरू क्या गया है,स्पेशल डीएड (डीएलएड) अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड करने होंगे,इसके बाद अयोग्य अभ्यार्थियों को मेरिट सूची से बाहर किया जाएगा और फिर से नवीन लिस्ट जारी होगी|