MP Food Safety Officer Result 2026:MPPSC FSO मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिजल्ट एवं चयन सूची जारी
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विज्ञापित पद - खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 123 पद (अनारक्षित-30, अ.जा. 17, अ.ज.जा.-28, अ.पि.वर्ग-38, ई.डब्ल्यू.एस.-10) इनमें से महिलाओं हेतु आरक्षित (अनारक्षित-11, अ.जा. -06, अ.ज.जा.-10, अ.पि.वर्ग-13, ई.डब्ल्यू.एस.-04) कुल पदों में से म०प्र० के भूतपूर्व सैनिक हेतु आरक्षित पद अनारक्षित-03, अ.जा. -02, अ.ज.जा.-03, अ.पि.वर्ग-04, ई.डब्ल्यू.एस.-01 (कुल विज्ञापित पदों में से दिव्यांगजन के लिए आरक्षित पद लोकोमोटर डिसेबिलिटी दृष्टिबाधित - निरंक, श्रवणबाधित - 08 एवं बहु-दिव्यांग निरंक पद आरक्षित) विज्ञापित किए गए है। उक्त परीक्षा में अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार दिनांक 15.04.2026 से दिनांक 24.04.2026 तक आयोजित किए गए है। आज 22 जून 2026 को इसका फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है|
.jpg)
