MPPSC Pre Answer Key Exam Date 26-04-2026
1. कुमाऊँ हिमालय का सबसे ऊँचा शिखर कौन-सा है?
[A] कामेट
[B] नंदा देवी
[C] त्रिशूल
[D] बद्रीनाथ
सही उत्तर: [B] नंदा देवी
2. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी का प्राचीन नाम अस्किनी था ?
[A] ब्यास
[B] चिनाब
[C] झेलम
[D] रावी
सही उत्तर: [B] चिनाब
3. 'भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023' के अनुसार, राज्यवार वनों के अंतर्गत क्षेत्र में देश के शीर्ष तीन राज्य कौन-से थे ?
[A] मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़
[B] मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर
[C] मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम
[D] मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा
सही उत्तर: [D] मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा
4. दिए गए कथनों के आधार पर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
(a) पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवाओं से चलते हैं।
(b) पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से नमी लाते हैं।
(c) इनसे भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में शीत ऋतु में वर्षा होती है।
[A] केवल (c) सही है
[B] केवल (a) और (c) सही हैं
[C] केवल (b) और (c) सही हैं
[D] (a), (b) और (c) सही हैं
सही उत्तर: [D] (a), (b) और (c) सही हैं
5. भारत की सबसे लम्बी झील कौन-सी है?
[A] चिल्का
[B] कोल्लेरू
[C] वेम्बनाड
[D] पूकोड
सही उत्तर: [C] वेम्बनाड
6. 'भारतीय खनिज वर्ष पुस्तक 2022' के अनुसार, मैंगनीज के उत्पादन में कौन-सा राज्य देश में द्वितीय स्थान पर था ?
[A] ओडिशा
[B] कर्नाटक
[C] महाराष्ट्र
[D] मध्य प्रदेश
सही उत्तर: [C] महाराष्ट्र
7. वर्ष 2023-24 में, चावल उत्पादन के आधार पर देश के प्रथम चार राज्यों का सही आरोही क्रम कौन-सा था?
[A] पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
[B] पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना
[C] ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, उत्तर प्रदेश
[D] पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, पंजाब, उत्तर प्रदेश
सही उत्तर: [A] पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
8. अक्टूबर 2025 में किस प्रचंड चक्रवातीय तूफान ने भारत के पूर्वी तटीय भागों को प्रभावित किया था ?
[A] फेंगल
[B] शक्ति
[C] मोंथा
[D] असना
सही उत्तर:[C] मोंथा
9. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में किस राज्य की जनसंख्या घनत्व न्यूनतम थी ?
[A] मेघालय
[B] मिजोरम
[C] अरूणाचल प्रदेश
[D] मणिपुर
सही उत्तर: [C] अरूणाचल प्रदेश
10. दिसम्बर 2025 तक नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में निम्नलिखित राज्यों का सही आरोही क्रम कौन-सा था? newsjobmp.com
[A] गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र
[B] कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात
[C] तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात
[D] कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान
सही उत्तर: [C] तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात*
11. भारतीय संविधान सभा के सदस्यों का निर्वाचन कैसे हुआ था ?
[A] भारत के लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से
[B] प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से
[C] गवर्नर-जनरल द्वारा नामांकित
[D] कांग्रेस की प्रादेशिक समितियों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से
सही उत्तर: [B] प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से
12. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवा शर्तें संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा निर्धारित की जाती हैं?
[A] 129(3)
[B] 127(4)
[C] 122(1)
[D] 124(2)
सही उत्तर: [D] 124(2)
13. निम्नलिखित में से किस कार्य के निष्पादन में लोकसभा और राज्यसभा को समान अधिकार प्राप्त है?
[A] धन विधेयक को पारित करना
[B] नवीन अखिल भारतीय सेवा का निर्माण करना
[C] सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करना
[D] संविधान संशोधन विधेयक पारित करना
सही उत्तर: [D] संविधान संशोधन विधेयक पारित करना
14. निम्नलिखित में से कौन-सा, मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत का अनिवार्य कार्य नहीं है?
[A] ग्राम पंचायत की सम्पत्ति का परिरक्षण
[B] सहकारिता का परिवर्द्धन करना
[C] लावारिस जानवरों तथा पागल कुत्तों को पकड़ना
[D] पुलिस स्टेशन का संचालन करना
सही उत्तर: [D] पुलिस स्टेशन का संचालन करना
15. मध्य प्रदेश में नगर पंचायत का गठन निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के लिए किया जाता है?
[A] संक्रमणशील नगरीय क्षेत्र
[B] लघुस्तरीय क्षेत्र
[C] औद्योगिक क्षेत्र
[D] वृहत नगरीय क्षेत्र
सही उत्तर: [A] संक्रमणशील नगरीय क्षेत्र
16. मध्य प्रदेश के राज्यपाल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
[A] राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं।
[B] राज्यपाल को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति करने की शक्ति है।
[C] आपातकाल में वह राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं।
[D] राज्यपाल, राज्य कार्यपालिका के प्रधान होते हैं।
सही उत्तर: [B] राज्यपाल को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति करने की शक्ति है।
17. राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत से संबंधित भाग IV में बयालिसवें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद नहीं जोड़ा गया?
[A] अनुच्छेद 39A
[B] अनुच्छेद 43A
[C] अनुच्छेद 43B
[D] अनुच्छेद 48A
सही उत्तर: [C] अनुच्छेद 43B
18. संसद के संविधान संशोधन के अधिकार को प्रथम चुनौती निम्नलिखित में से किस केस के द्वारा प्राप्त हुई थी ?
[A] केशवानन्द भारती केस
[B] गोलकनाथ केस
[C] चम्पकम दोरैराजन केस
[D] शंकरी प्रसाद केस
सही उत्तर: [D] शंकरी प्रसाद केस
19. मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्रों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
[A] एक वर्ष में विधानसभा के न्यूनतम दो अधिवेशन होने चाहिए।
[B] दो बैठकों के मध्य छः मास से अधिक का अन्तर नहीं होना चाहिए।
[C] राज्यपाल विधानसभा के अधिवेशन को बुलाते हैं।
[D] विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा के अधिवेशन को समाप्त करते हैं।
सही उत्तर: [D] विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा के अधिवेशन को समाप्त करते हैं।
20. निम्नलिखित में से किस आयोग को एंग्लो-इंडियन समुदाय के अधिकारों और हितों की रक्षा का विशेष दायित्व दिया गया है?
[A] राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
[B] राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
[C] राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
[D] राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
सही उत्तर: [A] राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
21. नमूना पंजीकरण प्रणाली के अनुसार, भारत में 2020 में 5 वर्ष से कम आयु के शिशुओं में मृत्यु दर क्या रही ?
[A] 26
[B] 32
[C] 41
[D] 54
सही उत्तर: [B] 32
22. सतत् विकास के लिए, 2030 एजेंडा के अनुसार, कितने लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है?
[A] 116
[B] 132
[C] 154
[D] 169
सही उत्तर: [D] 169
23. यदि माता-पिता दोनों में से एक सिकल सेल रोग वाला और एक सिकल सेल रोग वाहक वाला होगा, तो उनके कितने प्रतिशत बच्चे सिकल सेल रोग वाहक वाले हो सकते हैं?
[A] 25%
[B] 50%
[C] 75%
[D] 100%
सही उत्तर: [B] 50%
24. इन्टरनेशनल हीट वेव वर्कशॉप 2026 का आयोजन कब हुआ था?
[A] 7-8 जनवरी, 2026
[B] 30-31 जनवरी, 2026
[C] 11-12 फरवरी, 2026
[D] 20-21 फरवरी, 2026
सही उत्तर: [C] 11-12 फरवरी, 2026
25. सी०एस०आई०आर० - राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (CSIR-NGRI) किस शहर में स्थित है?
[A] हैदराबाद
[B] बेंगलुरु
[C] नई दिल्ली
[D] कोलकाता
सही उत्तर: [A] हैदराबाद
26. विज्ञान की कौन-सी शाखा, ऋतु तथा वायुमंडलीय परिस्थितियों के अवलोकन, समझ और पूर्वानुमान से संबंधित है? newsjobmp
[A] जलवायु विज्ञान
[B] समुद्र विज्ञान
[C] मौसम विज्ञान
[D] भूकंप विज्ञान
सही उत्तर: [C] मौसम विज्ञान
27. 1980 के दशक के प्रारंभ में प्रक्षेपित वह कौन-सा भारतीय संचार उपग्रह था, जो इनसेट (INSAT) श्रृंखला का पहला पूर्णतः कार्यशील उपग्रह बना और भारत की दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं को सुदृढ़ किया ?
[A] इनसेट-1A - 10 अप्रैल, 1982
[B] इनसेट-1B - 30 अगस्त, 1983
[C] आईआरएस-1A - 17 मार्च, 1988
[D] एप्पल - 19 जून, 1981
सही उत्तर: [B] इनसेट-1B - 30 अगस्त, 1983
28. जून 2025 में, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करके इतिहास रच दिया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि क्या थी ?
[A] वह चन्द्रमा पर मानवयुक्त मिशन का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय बने।
[B] उन्होंने खुले अंतरिक्ष में पहली भारतीय स्पेस वॉक सफलतापूर्वक पूरी की।
[C] वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने और मिशन पायलट के रूप में कार्य किया।
[D] वह मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान ले जाने वाले पहले भारतीय बने।
सही उत्तर: [C] वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने और मिशन पायलट के रूप में कार्य किया।
29. चन्द्रयान-3 को कहाँ से प्रक्षेपित किया गया और इसके लैंडिंग स्थल की विशेषता क्या थी?
[A] सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (SHAR), श्रीहरिकोटा - चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के पास
[B] विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, तिरुवनंतपुरम – चन्द्रमा के विषुवतीय क्षेत्र में
[C] श्रीहरिकोटा - चन्द्रमा के उत्तरी ध्रुव के पास
[D] एसडीएससी, श्रीहरिकोटा - चन्द्रमा के दूरस्थ (far side) पर
सही उत्तर: [A] सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (SHAR), श्रीहरिकोटा - चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के पास
30. मानव मस्तिष्क का कौन-सा भाग, तापक्रम नियंत्रण के लिए उत्तरदायी है?
[A] मेड्यूला आब्लांगाटा
[B] सेरेब्रम
[C] हाइपोथैलेमस
[D] सेरीबैलम
सही उत्तर: [C] हाइपोथैलेमस
31. कंप्यूटर में EPROM का मतलब होता है :
[A] Electrically Programmable Read-Only Memory
[B] Electronically Programmable Read-Only Memory
[C] Extended Programmable Read-Only Memory
[D] Erasable Programmable Read-Only Memory
सही उत्तर: [D] Erasable Programmable Read-Only Memory
32. निम्नलिखित में से कौन-सी एक ए आई भाषा नहीं है?
[A] एल आई एस पी
[B] ओ ओ पी
[C] पी आर ओ एल ओ जी
[D] वी बी आई
सही उत्तर: [D] वी बी आई
33. LED एक डिजिटल डिस्प्ले है जिसका उपयोग कैलकुलेटर, घड़ियों आदि में किया जाता है। LED का मतलब है :
[A] Light Emitting Display
[B] Liquid Electronic Display
[C] Light Emitting Diode
[D] Liquid Electronic Diode
सही उत्तर: [C] Light Emitting Diode
34. ई-मार्ग (eMARG) एक ई-गवर्नेस समाधान है :
[A] ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए।
[B] राज्य राजमार्गों के रखरखाव के लिए।
[C] राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव के लिए।
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: [A] ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए।
35. किसी वेबसाइट के वेब पेज को HTML का उपयोग करके डिजाइन किया जा सकता है। HTML का मतलब होता है : newsjobmp.com
[A] High Text Machine Language
[B] Hyper Text Machine Language
[C] High Text Markup Language
[D] Hyper Text Markup Language
सही उत्तर: [D] Hyper Text Markup Language
36. कंप्यूटर में BIOS का मतलब होता है :
[A] Binary Input/Output System
[B] Basic Input/Output System
[C] Bit Input/Output System
[D] Byte Input/Output System
सही उत्तर: [B] Basic Input/Output System
37. 'आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया था?
[A] जॉन विंस्टन
[B] रिचर्ड इवांस
[C] हेनरी सेम्युएल
[D] जॉन मैकार्थी
सही उत्तर: [D] जॉन मैकार्थी
38. ऑप्टिकल फाइबर केबल का उपयोग उच्च गति और लंबी दूरी के डेटा ट्रांसमिशन के लिए किया जाता है। ऑप्टिकल फाइबर की स्प्लाइसिंग (Splicing) का अर्थ है :
[A] ऑप्टिकल फाइबर को मोड़ना
[B] ऑप्टिकल फाइबर को खींचना
[C] ऑप्टिकल फाइबर को जोड़ना
[D] ऑप्टिकल फाइबर को काटना
सही उत्तर: [C] ऑप्टिकल फाइबर को जोड़ना
39. ई-अनुज्ञा (e-ANUGYA) एक ई-गवर्नेस प्रणाली है जो अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करती है :
[A] फसलों के मध्य प्रदेश से बाहर आवाजाही को।
[B] वाहनों के मध्य प्रदेश से बाहर आवाजाही को।
[C] खनिजों के मध्य प्रदेश से बाहर आवाजाही को।
[D] मदिरा के मध्य प्रदेश से बाहर आवाजाही को।
सही उत्तर: [A] फसलों के मध्य प्रदेश से बाहर आवाजाही को।
40. वेब ब्राउजिंग में URL का अर्थ है :
[A] Uniform Resource Location
[B] Universal Resource Location
[C] Uniform Resource Locator
[D] Universal Resource Locator
सही उत्तर: [C] Uniform Resource Locator
41. मलखंभ खेल के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है :
[A] प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार
[B] वेद प्रताप वैदिक खेल पुरस्कार
[C] आलोक मेहता खेल पुरस्कार
[D] कैलाश चन्द्र पंत खेल पुरस्कार
सही उत्तर: [A] प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार
42. 14 जनवरी 2026 को सर्जियो गौर ने भारत में किस देश के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला ?
[A] इटली
[B] संयुक्त राज्य अमेरिका
[C] फ्रांस
[D] जर्मनी
सही उत्तर: [B] संयुक्त राज्य अमेरिका
43. मोहन नागर को वर्ष 2026 में पद्मश्री सम्मान किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया ?
[A] खेल
[B] राजनीति
[C] उद्योग
[D] पर्यावरण संरक्षण
सही उत्तर: [D] पर्यावरण संरक्षण
44. 2026 का महिला T20 वर्ल्ड कप किन देशों द्वारा आयोजित किया जायेगा?
[A] भारत और श्रीलंका
[B] ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका
[C] इंग्लैण्ड और वेल्स
[D] न्यूजीलैण्ड और वेस्टइंडीज
सही उत्तर: [C] इंग्लैण्ड और वेल्स
45. 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा कहाँ से किया गया?
[A] भोपाल
[B] इन्दौर
[C] धार
[D] उज्जैन
सही उत्तर: [C] धार
46. वित्तीय क्षेत्र (उद्योग एवं व्यापार) में योगदान के लिए 2026 में पद्म भूषण अवार्ड किसे प्रदान किया गया ?
[A] अजय पिरामल
[B] उदय कोटक
[C] दीपक पारेख
[D] रघुराम राजन
सही उत्तर: [B] उदय कोटक
47. 'सुमन सखी चैटबॉट' किस क्षेत्र में डिजिटल पहल का उदाहरण है?
[A] शिक्षा
[B] स्वास्थ्य
[C] परिवहन
[D] रक्षा
सही उत्तर: [B] स्वास्थ्य
48. भारत सरकार के संस्कृति विभाग के अन्तर्गत साहित्य अकादमी द्वारा 30 मार्च से 4 अप्रैल, 2026 तक आयोजित साहित्योत्सव 2026 की थीम क्या रखी गई थी ?
[A] फेस्टिवल ऑफ पोएट्री
[B] फेस्टिवल ऑफ लेटर्स
[C] फेस्टिवल ऑफ स्टोरी
[D] फेस्टिवल ऑफ फोकलोर
सही उत्तर: [B] फेस्टिवल ऑफ लेटर्स
49. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का नया आधार वर्ष क्या निर्धारित किया गया है?
[A] 2011
[B] 2012
[C] 2023
[D] 2024
सही उत्तर: [D] 2024
50. संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2025 को किस अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया है?
[A] अंतर्राष्ट्रीय वन वर्ष
[B] अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष
[C] अंतर्राष्ट्रीय सतत् ऊर्जा वर्ष
[D] अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष
सही उत्तर: [D] अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष
51. वैदिक साहित्य में सभा और समिति को किस देवता की दो पुत्रियाँ कहा गया है?
[A] अग्नि
[B] प्रजापति
[C] वरूण
[D] रूद्र
सही उत्तर: [B] प्रजापति
52. बंगाल में तेभागा आन्दोलन कब प्रारम्भ हुआ था ?
[A] सितंबर 1946
[B] अगस्त 1945
[C] जनवरी 1938
[D] मार्च 1935
सही उत्तर: [A] सितंबर 1946
53. चारों आश्रमों का उल्लेख सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में किया है?
[A] खेद
[B] जाबालोपनिषद
[C] मनुस्मृति
[D] महाभारत
सही उत्तर: [B] जाबालोपनिषद
54. 1918 ई० में संयुक्त प्रांत किसान सभा की स्थापना निम्न में से किसके द्वारा भी की गई थी?
[A] महामना मालवीय
[B] बाबा राम चन्द्र
[C] इन्द्र नारायण द्विवेदी
[D] झिंगुरी सिंह
सही उत्तर: [C] इन्द्र नारायण द्विवेदी
55. कृष्ण और बलराम का अंकन किस हिन्द-यवन शासक की मुद्राओं पर मिलता है?
[A] मेनाण्डर
[B] डेमेट्रियस
[C] अगाथोक्लिज़
[D] ढाइड्स
सही उत्तर: [C] अगाथोक्लिज़
56. निम्नलिखित में से कौन, एक स्त्री आलवार सन्त थीं?
[A] मधुर कवि
[B] पेरुमल
[C] तिरुपान
[D] आण्डाल
सही उत्तर: [D] आण्डाल
57. प्राचीन संस्कृत साहित्य के अनुसार निम्नलिखित मसालों में से किसे यवनप्रिय कहा जाता था ?
[A] अदरक
[B] जायफल
[C] काली मिर्च
[D] इलायची
सही उत्तर: [C] काली मिर्च
58. भारतवर्ष का उल्लेख किस अभिलेख में प्राप्त होता है?
[A] धनदेव का 'अयोध्या अभिलेख'
[B] मेहरौली का 'लौह-स्तम्भ लेख'
[C] बेसनगर का 'गरुड़ध्वज अभिलेख'
[D] खारवेल के 'हाथीगुम्फा अभिलेख'
सही उत्तर: [D] खारवेल के 'हाथीगुम्फा अभिलेख'
59. दस्तावेज - 'द फिलॉसफी ऑफ द बॉम्ब' किसके अनुरोध पर भगवती चरण वोहरा ने तैयार किया था और हर मुद्दे पर उससे चर्चा की थी?
[A] राम प्रसाद बिस्मिल
[B] सुखदेव
[C] राजगुरु
[D] चन्द्रशेखर आजाद
सही उत्तर: [D] चन्द्रशेखर आजाद
60. 'द सीक्रेट डॉक्ट्रिन' का/की लेखक कौन था/थीं?
[A] राजा राम मोहन रॉय
[B] एच० पी० ब्लावत्स्की
[C] केशव चन्द्र सेन
[D] डी० के० कर्वे
सही उत्तर: [B] एच० पी० ब्लावत्स्की
61. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार, कमार जनजाति की जनसंख्या मध्य प्रदेश में कितनी है?
[A] 266
[B] 466
[C] 666
[D] 866
सही उत्तर: [A] 266
62. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश में कितनी जनजातियाँ हैं (विशेष रूप से कमजोर जनजातियों को छोड़कर) ?
[A] 46
[B] 45
[C] 44
[D] 43
सही उत्तर: [D] 43
63. इंदल पूजा का सम्बन्ध मध्य प्रदेश की किस जनजाति से है?
[A] बारेला
[B] गोंड
[C] बैगा
[D] सहरिया
सही उत्तर: [A] बारेला
64. आदिवासियों का परम्परागत संगीत वाद्य 'गुदुम बाजा' निम्न में से मध्य प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
[A] शहडोल
[B] छिन्दवाड़ा
[C] मण्डला
[D] झाबुआ
सही उत्तर: [C] मण्डला
65. सन् 2024-25 में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिये क्या आय सीमा निर्धारित थी ?
[A] ₹6 लाख
[B] ₹8 लाख
[C] ₹10 लाख
[D] ₹15 लाख
सही उत्तर: [B] ₹8 लाख
66. ट्राईफेड (TRIFED) की स्थापना किस वर्ष की गई?
[A] 1986
[B] 1987
[C] 1988
[D] 1989
सही उत्तर: [B] 1987
67. संविधान की किस अनुसूची के प्रावधान के अनुसार, राज्यों में जनजातीय सलाहकार समिति का गठन किया गया ? www.newsjobmp.com
[A] तीसरी
[B] चौथी
[C] पांचवीं
[D] छठवीं
सही उत्तर: [C] पांचवीं
68. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश में देश की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का कितना प्रतिशत है?
[A] 31.84
[B] 29.25
[C] 28.16
[D] 14.69
सही उत्तर: [D] 14.69
69. गोंड जनजाति में शब्द 'बारी' का सम्बन्ध है :
[A] खेल से
[B] खेती से
[C] विवाह से
[D] धार्मिक क्रिया से
सही उत्तर: [B] खेती से
70. 'नेतम' शब्द का सम्बन्ध है :
[A] टेबू से
[B] टोटम से
[C] विवाह की रस्म से
[D] जनजाति के नाम से
सही उत्तर: [B] टोटम से
71. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट की मदद से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a) (b) (c) (d)
[A] (i) (iv) (ii) (iii)
[B] (iii) (iv) (ii) (i)
[C] (ii) (i) (iv) (iii)
[D] (i) (iii) (ii) (iv)
सही उत्तर: [C] (ii) (i) (iv) (iii)
72. मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग में वर्षा की परिवर्तनशीलता अधिक होने का कारण है :
[A] वर्षा का कम होना।
[B] वर्षा का अधिक होना।
[C] तापमान की अधिकता।
[D] निरन्तर वर्षा होना।
सही उत्तर: [A] वर्षा का कम होना।
73. बालाघाट का बैहर पठार किस खनिज के संचय के लिए प्रसिद्ध है?
[A] जस्ता
[B] लौह अयस्क
[C] डोलोमाइट
[D] बॉक्साइट
सही उत्तर: [D] बॉक्साइट
74. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट की मदद से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a) (b) (c) (d)
[A] (iii) (ii) (i) (iv)
[B] (ii) (iii) (i) (iv)
[C] (iv) (i) (ii) (iii)
[D] (ii) (i) (iv) (iii)
सही उत्तर: [D] (ii) (i) (iv) (iii)
75. मध्य प्रदेश में पहला शक्कर कारखाना कहाँ स्थापित हुआ था?
[A] कैलारस
[B] सीहोर
[C] डबरा
[D] जावरा
सही उत्तर: [D] जावरा
76. डोंगला मीन टाइम (DMT) को भारतीय खगोलविदों द्वारा एक नए मानक समय के रूप में स्थापित करने की दिशा में शोध किए जा रहे हैं। डोंगला ग्राम, मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
[A] देवास
[B] उज्जैन
[C] धार
[D] बड़वानी
सही उत्तर: [B] उज्जैन
77. वर्ष 2021-22 में दालों के उत्पादन में भारत में मध्य प्रदेश का कौन-सा स्थान था ?
[A] प्रथम
[B] द्वितीय
[C] तृतीय
[D] चतुर्थ
सही उत्तर: [A] प्रथम
78. चम्बल बेसिन में निम्नलिखित में से कौन-सी मिट्टी पायी जाती है?
[A] लाल और पीली मिट्टी
[B] लेटेराइट मिट्टी
[C] जलोढ़ मिट्टी
[D] लाल दोमट मिट्टी
सही उत्तर: [C] जलोढ़ मिट्टी
79. असीरगढ़ की पहाड़ियाँ स्थित हैं :
[A] पश्चिमी सतपुड़ा में।
[B] पूर्वी सतपुड़ा में।
[C] मैकाल श्रेणी में।
[D] बघेलखण्ड पठार में।
सही उत्तर: [A] पश्चिमी सतपुड़ा में।
80. जनगणना 2011 के अनुसार, जिलों का दशक 2001-11 में जनसंख्या वृद्धि का सही अवरोही क्रम है :
[A] भोपाल, झाबुआ, इंदौर
[B] भोपाल, इंदौर, ग्वालियर
[C] इंदौर, भोपाल, ग्वालियर
[D] इंदौर, झाबुआ, भोपाल
सही उत्तर: [D] इंदौर, झाबुआ, भोपाल
81. राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम का उद्देश्य किस वर्ष तक वायरल हेपेटाइटिस-सी को समाप्त करना है ?
[A] 2033
[B] 2032
[C] 2031
[D] 2030
सही उत्तर: [D] 2030
82. मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा की क्षमता अक्टूबर, 2024 तक थी :
[A] 60166 मेगावाट
[B] 66610 मेगावाट
[C] 66160 मेगावाट
[D] 61660 मेगावाट
सही उत्तर: [A] 60166 मेगावाट
83. मध्य प्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, 'एक जिला एक उत्पाद (ODOP)' में कृषि संबंधी छह मुख्य उत्पाद हेतु कौन-सा जिला सम्मिलित नहीं है?
[A] अनूपपुर
[B] नरसिंहपुर
[C] बालाघाट
[D] ग्वालियर
सही उत्तर: [D] ग्वालियर
84. भारतीय रिजर्व बैंक का वित्तीय समावेशन सूचकांक मार्च 2024 में था :
[A] 64.2
[B] 62.4
[C] 53.9
[D] 59.3
सही उत्तर: [A] 64.2
85. दिसम्बर 2024 के अंत तक भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार था :
[A] 604.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर
[B] 640.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर
[C] 603.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर
[D] 630.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर
सही उत्तर: [B] 640.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर
86. फरवरी, 2025 में शुरु की गई मध्य प्रदेश औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 में कितनी क्षेत्र विशिष्ट रणनीतियाँ शामिल की गई हैं?
[A] 9
[B] 10
[C] 11
[D] 12
सही उत्तर: [B] 10
87. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, सतत् विकास लक्ष्य 9 में मध्य प्रदेश का वर्ष 2023-24 का स्कोर था :
[A] 43
[B] 37
[C] 39
[D] 90
सही उत्तर: [A] 43
88. 'कॉनफेडेरेशन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्री' की फरवरी-2025 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के दवा क्षेत्र का सकल स्थिर पूंजी निर्माण में भारत में अंश है :
[A] 2.9%
[B] 1.0%
[C] 1.9%
[D] 2.2%
सही उत्तर: [B] 1.0%
89. हाल के वर्षों में, भारत में कृषि क्षेत्र ने चुनौतियों के बावजुद सहनशीलता का प्रदर्शन करते हुए वित्तीय वर्ष 2017 से वित्तीय वर्ष 2023 तक सालाना वृद्धि की, जो लगभग थी :
[A] 4.2 प्रतिशत
[B] 4.8 प्रतिशत
[C] 5.0 प्रतिशत
[D] 5.2 प्रतिशत
सही उत्तर: [D] 5.2 प्रतिशत
90. मध्य प्रदेश में पेटेंट फाइलिंग में 2018-19 से 2022-23 की अवधि में कितनी वृद्धि प्रदर्शित हुई?
[A] 230%
[B] 320%
[C] 180%
[D] 280%
सही उत्तर: [B] 320%
91. मौर्य सम्राट अशोक का व्यक्तिगत नाम मध्य प्रदेश से प्राप्त किस लघु शिलालेख में मिलता है?
[A] रूपनाथ
[B] गुर्जरा
[C] सारो-मारो
[D] पानगुराड़िया
सही उत्तर: [B] गुर्जरा
92. निम्नांकित बोलियों को उनसे सम्बन्धित जनजातीय क्षेत्रों से सुमेलित कीजिए :
(a) (b) (c) (d)
[A] (iii) (iv) (ii) (i)
[B] (iv) (iii) (i) (ii)
[C] (i) (ii) (iii) (iv)
[D] (ii) (i) (iv) (iii)
सही उत्तर: [A] (iii) (iv) (ii) (i)
93. मध्य प्रदेश में निम्नांकित में से कौन-सा स्थल 'विश्व धरोहर स्थल' के रूप में मान्यता प्राप्त है?
[A] ओरछा का ऐतिहासिक समूह
[B] साँची स्तूप
[C] सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
[D] भोजेश्वर मंदिर समूह
सही उत्तर: [B] साँची स्तूप
94. खजुराहो स्थित 'जगदम्बी मंदिर' की प्रमुख विशेषताओं में निम्नांकित में से कौन-सा तथ्य असत्य है?
[A] इस मंदिर में एक ही कक्ष में अर्द्ध-मण्डप और बरामदा दोनों व्यवस्थित हैं।
[B] इस मंदिर में प्रदक्षिणा पथ का अभाव है।
[C] गर्भगृह में लक्ष्मी की एक विशालकाय मूर्ति है।
[D] गर्भगृह के मुख्य द्वार पर विष्णु की मूर्ति अधिष्ठित है।
सही उत्तर: [C] गर्भगृह में लक्ष्मी की एक विशालकाय मूर्ति है।
95. मध्य प्रदेश की निम्नांकित जनजातियों को उनकी उप-जनजातियों से सुमेलित कीजिए :
(a) (b) (c) (d)
[A] (i) (ii) (iii) (iv)
[B] (ii) (iv) (i) (iii)
[C] (ii) (i) (iv) (ii)
[D] (iv) (iii) (ii) (i)
सही उत्तर: [B] (ii) (iv) (i) (iii)
96. मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के आदमगढ़ पुरास्थल के विषय में निम्नांकित में से कौन-सा तथ्य असत्य है?
[A] यह पुरास्थल नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।
[B] यहाँ पशुपालन के प्राचीनतम प्रमाण प्राप्त हुए हैं।
[C] इस पुरास्थल पर वी० एस० वाकणकर द्वारा पुरातात्विक उत्खनन किया गया था।
[D] यहाँ बड़ी संख्या में पुरापाषाणयुगीन उपकरण एवं अस्थि अवशेष प्राप्त हुए हैं।
सही उत्तर: [C] इस पुरास्थल पर वी० एस० वाकणकर द्वारा पुरातात्विक उत्खनन किया गया था।
97. मध्य प्रदेश के निम्नांकित साहित्यकारों को उनकी कृतियों से सुमेलित कीजिए :
(a) (b) (c) (d)
[A] (i) (ii) (iii) (iv)
[B] (iv) (iii) (i) (ii)
[C] (iii) (i) (iv) (ii)
[D] (i) (iv) (iii) (ii)
सही उत्तर: [B] (iv) (iii) (i) (ii)
98. निम्नांकित लोकगीतों को उनकी विशेषताओं से सुमेलित कीजिए :
(a) (b) (c) (d)
[A] (i) (ii) (iii) (iv)
[B] (iv) (iii) (i) (ii)
[C] (iii) (i) (iv) (ii)
[D] (i) (iv) (iii) (ii)
सही उत्तर: [C] (iii) (i) (iv) (ii)
99. बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास 'आनंदमठ' के अनुसार, किस पात्र के द्वारा 'वंदे मातरम्' गीत गाया गया था?
[A] महेन्द्र सिंह
[B] कल्याणी
[C] सिपाही भवानंद
[D] शांति
सही उत्तर: [C] सिपाही भवानंद
100. मालवा की माच लोक रंगशैली को वर्तमान में प्रदर्शनकारी विधा के रूप में बदलने का श्रेय किसे दिया जाता है?
[A] सिद्धेश्वर सेन
[B] कौशल सिंह
[C] केसरी सिंह
[D] रेवाराम कुलीवाला
सही उत्तर: [A] सिद्धेश्वर सेन

