MP Nursing Officer Syllabus 2026 Download PDF| एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सिलेबस एवं परीक्षा प्रक्रिया नवीन संशोधन के साथ

MP Nursing Officer Syllabus And Exam Pattern 2026- मध्यप्रदेश नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 2317 पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 15 मई 2026 से परीक्षा आयोजित होंगी, आवेदन 06 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक होंगे,इस एग्जाम का सिलेबस एवं परीक्षा प्रक्रिया का विवरण देखें|
MP Nursing Officer Syllabus 2026 Download PDF| एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सिलेबस एवं परीक्षा प्रक्रिया नवीन संशोधन के साथ

MP Nursing Officer Syllabus 2026|एमपी नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती सिलेबस का एवं परीक्षा प्रक्रिया का विवरण 

MPESB (कर्मचारी चयन मंडल) द्वारा नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर के लिए कुल 100 अंकों का पेपर होगा इसमें पेपर के दो भाग होगें| परीक्षा में माइनस मार्किंग (नकारात्मक अंकन) होगी एक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे यानी चार गलत उत्तर पर एक सही उत्तर का अंक हटा कर दिया जाएगा|
  • भाग 'अ': सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और अभिरुचि-25 अंक 
  • भाग 'ब': तकनीकी विषय (नर्सिंग ट्रेड पर आधारित)-75 अंक 
  • प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न का सही उत्तर अंकित करने पर 1 अंक दिया जायेगा 
  • गलत उत्तर कुल प्राप्तांक में से प्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 अंक घटाए जायेंगे।
  • पेपर हल करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा 
  • परीक्षा तिथि -15 मई 2026 से प्रारंभ 
  • परीक्षा एजेंसी- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल 
  • परीक्षा केंद्र-1. भोपाल 2. रीवा 3. इन्दौर 4. सागर 5. जबलपुर 6. सतना 7. खण्डवा 8. सीधी 9. नीमच 10. उज्जैन 11. रतलाम

नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर विषय (75 अंक) में शामिल सिलेबस का विवरण 

MP Nursing Officer Exam 2026 Qualifying Number| एमपी नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है|

  • अनारक्षित (Unreserved) वर्ग: अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है ।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC एवं निःशक्तजन):अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है, अतः इनके लिए न्यूनतम अर्हता अंक 40 प्रतिशत होंगे ।