MP Hospital Assistant Syllabus 2026:मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) के 1200 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा 26 जून 2026 से आयोजित होना प्रस्तावित है,इस लिए ऑनलाइन आवेदन 21 से 26 भी 2026 तक होंगे|एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस एवं परीक्षा प्रक्रिया का विवरण देखें|
MP Hospital Assistant Syllabus 2026 Exam Pattern|मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक सिलेबस एवं परीक्षा प्रक्रिया विवरण
- परीक्षा 26 जून 2026 से भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, एवं उज्जैन के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी|
- परीक्षा 100 अंकों की होगी-सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में माइनस मार्किंग (ऋणात्मक मूल्यांकन) लागू है अर्थ सही उत्तर पर 1 अंक दिए जाएगा गलत उत्तर पर 0.25 अंक घटा दिए जाएंगे यानी 4 गलत प्रश्नों पर एक नंबर कम हो जाएगा|
विषयवार सिलेबस का विवरण
1. हिंदी
- काव्य खंडः सूरदास के पद, तुलसीदास (राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद), देव, जयशंकर प्रसाद, निराला, नागार्जुन।
- गद्य खंडः स्वयं प्रकाश (नेताजी का चश्मा), रामवृक्ष बेनीपुरी (बालगोविंद भगत), यशपाल (लखनवी अंदाज), मन्नू भंडारी (एक कहानी यह भी)।
- व्याकरणःरस, अलंकार, संधि, समास, लोकोक्तियाँ, मुहावरे, छंद (दोहा/चौपाई), कवि/लेखक परिचय।
- रचनात्मक लेखनः पत्र लेखन, निबंध, अपठित गद्यांश/पद्यांश। newsjobmp
- कृतिका भाग 2: माता का आँचल, जॉर्ज पंचम की नाक, साना-साना हाथ जोड़ी।
2. गणित (Mathematics)
- वास्तविक संख्याएं, बहुपद, दो चर वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, समांतर श्रेणियां, त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति, त्रिकोणमिति, वृत्त, पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन, सांख्यिकी और प्रायिकता।
3. विज्ञान (Science)
- रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल-क्षारक, धातु और अधातु, कार्बनिक यौगिक, जैव प्रक्रम, नियंत्रण एवं समन्वय, प्रजनन, आनुवंशिकता, प्रकाश परावर्तन, मानव नेत्र, विद्युत, चुंबकीय प्रभाव, हमारा पर्यावरण।
4. सामाजिक विज्ञान (Social Science)
- इतिहासः यूरोप में राष्ट्रवाद, भारत में राष्ट्रवाद।
- भूगोल: संसाधन, वन एवं वन्यजीव, जल संसाधन, कृषि, खनिज, विनिर्माण उद्योग।
- राजनीतिः सत्ता की साझेदारी, संघवाद, जाति-धर्म, लोकतंत्र।
- अर्थशास्त्रः विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था, मुद्रा और साख, वैश्वीकरण।
5. अंग्रेजी (English)
- First Flight (Prose & Poetry), Footprints Without Feet, Grammar (Tenses, Modals, Determiners), Writing (Letters, Essays)।
