MP Home Department Officer Bharti 2026-गृह विभाग अधिकारी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 81 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है,इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ है एवं आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक निर्धारित है अधिक जानकारी आगे दी गई है|
MP Home Department Officer Bharti 2026 More Detail|मध्यप्रदेश गृह विभाग अधिकारी भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी
1.भर्ती का नाम-MP Home Department Officer Bharti 2026
2.आवेदन शुरू- एमपी गृह विभाग अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ है|
3.आवेदन की अंतिम तिथि- मध्य प्रदेश गृह विभाग अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक निर्धारित है, अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें|
4.आवेदन शुल्क-
- सामान्य/-₹500
- EWS,OBC,SC/ST-₹250
5.आयु सीमा-Home Department Officer Job Age Limit
- एमपी गृह विभाग अधिकारी भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए|
- सभी महिलाओं एवं आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है|
6.योग्यता-MP Home Department Officer Vacancy Qualification
- संबंधित पद में स्नातक/स्नातकोत्तर (ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन) होना चाहिए अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com पर दी गई है|
- आवेदक का मध्यप्रदेश रोजगार पंजीयन होना चाहिए|
Madhya Pradesh Home Department Officer Vacancy,Application Form, Notification And Posts Detail|मध्यप्रदेश गृह विभाग अधिकारी भर्ती से संबंधित अन्य विवरण
- विभाग का नाम : मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग
- पद का नाम : एमपी गृह विभाग वैज्ञानिक अधिकारी
- श्रेणी : राजपत्रित II श्रेणी
- पद स्थिति : अस्थायी
- वेतनमान : 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
- कार्य : वैज्ञानिक अधिकारी पद के समस्त कार्य।
आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां|Home Department Officer Bharti Exam 2026 Important Date
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि : 21.04.2026
- ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की प्रारंभ तिथि : 26.04.2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 20.05.2026
- ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की अंतिम तिथि : 22.05.2026
- विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27.05.2026
- प्रवेश-पत्र उपलब्धता तिथि : 12.11.2026
- परीक्षा तिथि : 22.11.2026
मध्यप्रदेश गृह विभाग अधिकारी भर्ती योग्यता का विवरण|MP Home Department Officer Recruitment 2026 Qualification Detail
जीव विज्ञान वैज्ञानिक अधिकारी (Biology Officer)
- 1.स्नातकोत्तर - वनस्पति विज्ञान या जन्तु (प्राणी) विज्ञान या बायोकेमिस्ट्री या माइक्रोबायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी या फॉरेंसिक बायोटेक्नोलॉजी या जेनेटिक्स या मॉलिक्यूलर बायोलॉजी या बायोसाइंस या लाईफ साइंस या फोरेंसिक विज्ञान में द्वितीय श्रेणी में एम.एस.सी. उपाधि,
- 2. स्नातक हेतु निम्नलिखित (अ) और (ब) दोनों अनिवार्य है :
- (अ) वनस्पति विज्ञान या जन्तु (प्राणी) विज्ञान या बायोसाइंस या लाईफ साइंस या बायोटेक्नोलॉजी या माईक्रोबायोलॉजी या फॉरेंसिक बायोलॉजी में से कोई एक विषय होना चाहिए।
- (ब) रसायन विज्ञान या बायोकेमिस्ट्री फॉरेंसिक केमिस्ट्री में से कोई एक विषय होना चाहिए।
भौतिक वैज्ञानिक अधिकारी (Physics Officer)
- 1. स्नातकोत्तर - भौतिक विज्ञान या फोरेंसिक साइंस में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ एम.एससी. उपाधि।
- 2. स्नातक के लिए, निम्नलिखित (अ) और (ब) दोनों अनिवार्य है :- (अ) भौतिक विज्ञान या फोरेंसिक भौतिक विज्ञान या फॉरेंसिक बेलिस्टिक्स में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है; और (ब) रसायन विज्ञान या फॉरेंसिक रसायन विज्ञान में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है।
रसायन वैज्ञानिक अधिकारी (Chemistry Officer)
- 1.स्नातकोत्तर – रसायन विज्ञान या फोरेंसिक साइंस में द्वितीय श्रेणी में एम.एससी. उपाधि।
- -2.स्नातक रसायन विज्ञान या फोरेंसिक रसायन विज्ञान या फोरेंसिक टॉक्सिकोलॉजी में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है।

