सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में अब प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक),लिखित परीक्षा (300+300 अंक),शारीरिक दक्षता (100 अंक) एवं साक्षात्कार (50 अंक) के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा|
मध्यप्रदेश सब इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस-MP SI Bharti Pre Syllabus 2025 New
सबसे पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, कोई ऋणात्मक अंक नहीं होंगे. प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों की अंतिम चयन में कोई प्रासंगिकता नहीं होगी.प्रारंभिक परीक्षा,जिसकी अवधि दो घंटे की होगी तथा निम्नलिखित विषयों में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे|
- हिंदी भाषायी बोध
- अंग्रेजी भाषायी बोध
- विश्लेषणात्मक क्षमता
- इतिहास
- भूगोल
- विज्ञान (newsjobmp)
- नागरिक शास्त्र
- बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान
- तर्कशक्ति
- करेंट अफेयर्स
सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा सिलेबस-MP SI Bharti Syllabus 2025 New
मध्यप्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा में सिलेबस का विवरण
- मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होगा जिसमें 300-300 अंकों (कुल 600 अंकों) को 4 भागों में विभाजित किया जाएगा (150 अंक)
- एक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा|
- पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
- गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंक दिए जाएंगे अर्थ यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा गलत जवाब दिया जाता है तो उसके अंक काटे जाएंगे
मध्यप्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती सिलेबस सामान्य अध्ययन (300 अंक) प्रश्न-पत्र 1 | MP SI Syllabus Paper 1
इतिहास और भारतीय समाज (150 अंक भाग "क")-MP Sub Inspector Syllabus Part B
- (एक) भारतीय संविधान-ऐतिहासिक आधार
- (एक) भारतीय इतिहास हड़प्पा सभ्यता, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य, हर्षवर्धन, 11वीं से 14वीं शताब्दी तक उप-महाद्वीप में आए यात्रियों द्वारा दिए गए सामाजिक जीवन के विवरण, भक्ति-सूफी परम्पराएँ, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, ईस्ट इंडिया कम्पनी और भारत में उपनिवेशवाद, 1857 का विद्रोह, औपनिवेशिक नगरीकरण तथा नगर योजना, महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान का निर्माण।
- (दो) स्वतंत्रता के बाद देश के भीतर समेकन और पुनर्गठन
- (तीन) भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता ।
- (चार) भारत एवं मध्य प्रदेश की जनसांख्यिकी, मध्य प्रदेश की जनजातियां।
- पाँच) महिलाओं और महिला संगठन की भूमिका, जनसंख्या एवं संबद्द्य मुद्दे,गरीबी और विकासात्मक मुद्दे, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके उपचार।
- (छह) भारतीय समाज पर तैश्वीकरण का प्रभात।
शासन,संविधान और राजनीति, सामाजिक न्याय और विधान (150 अंक भाग "ख")|MP Sub SI Syllabus Paper 1,Part B
- (एक) भारतीय संविधान-ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
- (दो) संघ एवं राज्यों के कार्य और उत्तरदायित्व संघीय ढांचे से संबंधित मुद्दे और चुनौतियां, स्थानीय स्तर तक शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसमे चुनौतियां।
- (तीन) विभिन्न अंगों के बीच शक्तियों का पृथककरण विवाद निवारण तंत्र और संस्थाएं।
- (चार) संसद और राज्य विधायिका-संरचना, कामकाज, कारबार का संचालन, शक्तियां और विशेषाधिकार और इन से उद्भूति होने वाले मुद्दे ।
- (पाँच) कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कामकाज सरकार के मंत्रालय और विभाग, दबाव समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ और राजनीति में उनकी भूमिका।
- (छह) केन्द्र एवं राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का प्रदर्शन, इन कमजोर वर्गों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए गठित तंत्र, कानून, संस्थाएं एवं निकाय।
- (सात) गरीबी और भूख से संबंधित मुद्दे ।
प्रश्नपत्र दो सामान्य अध्ययन (300 अंक)
MP SI Vacancy Bharti Syllabus Paper-2
(करेंट अफेयर्स) प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, पर्यावरण और आंतरिक सुरक्षा (150 अंक भाग "क")|MP Sub Inspector Bharti Syllabus Part A
- (एक)करेंट अफेयर्स।
- (दो)विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुप्रयोग और रोजमर्रा के जीवन पर इस का प्रभाव।
- तीन) सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टेक्नोलॉजी, बॉयो- टेक्नोलॉजी, ऑर्टिफिशल इंटेलिजेन्स और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरूकता।
- (चार)संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आंकलन ।
- पाँच) भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोजगार से संबंधित विषय।(छह) नवीन तकनीकी जैसे सूचना और संचार तकनीकी, सुदूर संवेदन, आंतरिक्ष जी आई एस, जी पी एस, जैव प्रौद्योगिकी, नैनों तकनीकी, पुलिसिंग, यातायात, स्थानिक नियोजन, गृह एवं क्रीडा आदि क्षेत्र में इनके अनुप्रयोग।
- (सात) (परम्परागत और गैर परम्परागत और नवकरणीय ऊर्जा।
- (आठ) लोकतंत्र में पुलिस सेवाओं की भूमिका।
- (नौ) विकास और उग्रवाद के बीच संबंध।
- (दस) आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वालै बाह्य राजकीय एवं गैर राजकीय कारकों की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों को उत्पन्न करने में भूमिका।
- (ग्यारह) संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षाको चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।
- (बारह) बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे।
- (तैरह) संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध ।
भाग "ख" तर्क एवं अंकों की व्याख्या (150 अंक)|MP Sub Inspector Main Exam Syllabus Paper-2,Part B
- एक) आधार संख्याएं और सांख्यिकी (अंक और उनके संबंध), प्रायिकता।
- (दो) आंकड़ों का प्रबंधन एवं व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, तालिका, तथ्यांकी, पर्याप्तता आदि)। माध्य, माध्यिका, बहुलक और मानक विचलन।
- (तीन) अनुपात और समानुपात, इकाई विधि।
- (चार) लाभ एवं हानि, प्रतिशत, छूट, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज ।
- (पाँच) क्षेत्रमिति, क्षेत्रफल, परिमाप, आयतन।
- (छह) तार्किकशक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता ओर समस्या समाधान।