MP Teacher Bharti 2024,मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2024 प्रक्रिया के अंतर्गत 8454 पदों आयोजित होगी परीक्षा

MP Teacher Bharti Varg 2 And Varg 3-मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग 1 परीक्षा आयोजित हो चुकी है कुछ समय बाद रिजल्ट जारी होने वाला है,लेकिन शिक्षक भर्ती वर्ग 2 पात्रता परीक्षा आयोजित होने के बाद एमपी शिक्षक भर्ती वर्ग 2 चयन परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है जिसका इंतजार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार कर रहे हैं|
MP Shikshak Bharti Varg 2 के संबंध में विधानसभा में प्रश्न किया गया एवं इसका जवाब परिवहन एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा में रखा गया|
MP Shikshak Bharti Varg 2,MP Teacher Bharti Varg 2

newsjobmp.com-मध्यप्रदेश विधानसभा में अमर सिंह यादव द्वारा प्रश्न किया गया कि क्या मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या प्रदेश के स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक को रखे जाने हेतु शासन द्वारा पी.ई.बी. के माध्यम से वर्ष 2023 में एम.पी.टी.ई.टी. वर्ग-2 की पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी? (ख) यदि हाँ तो उसमें कितने अभ्यर्थी सम्मिलित हुये थे और उसमें से कितने अभ्यर्थी पात्र पाये गये थे? विषयवार बतावें (ग) क्या प्रदेश के स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक को रखे जाने हेतु शासन द्वारा पी.ई.बी. के माध्यम से ली गई एम.पी.टी.ई.टी. वर्ग-2 की पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की चयन परीक्षा की जावेगी? (घ) यदि हाँ तो कब तक और यदि नहीं तो क्यों नहींnewsjobmp

प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा में अपना जवाब इस प्रकार दिया (क) जी हाँ। (ख) जानकारी संलग्न परिशिष्ठ अनुसार है। (ग) जी हाँ। (घ) कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।newsjobmp

एमपी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए संभावित 8454 पदों पर आयोजित होगी परीक्षा|newsjobmp

MP Teacher Job 2024- एमपी में शिक्षकों के 8,454 पदों पर भर्ती करने MPESB द्वारा दो चयन परीक्षाएं कराई जाएंगी। मिडिल स्कूल शिक्षक के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और एमपी जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2 (MP Teacher Vacancy Varg 2) के 6 विषयों में 6332 एवं शिक्षक भर्ती वर्ग 3 (MP Teacher Bharti Varg 3) के 2,122 शिक्षकों की भर्ती होगी। 

वर्ग 2 एवं वर्ग 3 विषयबार पदों की संख्या एवं भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी यहां से देखें

अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की स्कूल,कॉलेज, सरकारी विभागों और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP लिखकर भेजें


मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती कब होगा? 
इसके संबंध में शिक्षा मंत्री द्वारा बताया गया है कि परीक्षा की कार्रवाई प्रक्रियाधीन अर्थात शिक्षक भर्ती करने की तैयारी चल रही है,मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2024 की परीक्षा अगस्त माह में प्रस्तावित है|