MP Police Band Bharti 2026-मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 679 पदों के लिए कक्षा 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है|इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 अप्रैल 2026 से प्रारंभ है एवं आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है अधिक जानकारी आगे दी गई है|
MP Police Band Bharti 2026 More Detail|मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी
1.भर्ती का नाम-MP Police Band Bharti 2026
2.आवेदन शुरू-एमपी पुलिस बैंड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 अप्रैल 2026 से शुरू है|
3.आवेदन की अंतिम तिथि- मध्य प्रदेश पुलिस बैंड भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें
4.आवेदन शुल्क-
- सामान्य-₹500
- EWS/OBC,SC/ST-₹250
Madhya Pradesh Police Band Vacancy Bharti Form Notification And Other Details|
1.आयु सीमा-
- एमपी पुलिस बैंड भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होना चाहिए|
- सभी आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित है|
2.योग्यता-MP Police Band Vacancy Qualification
- न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं/12वीं पास|
- SC- कक्षा 8वीं पास
- इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं|
एमपी पुलिस बैंड भर्ती योग्यता विवरण MP Police Band Recruitment 2026 Qualification
newsjobmp-न्यूनतम योग्यता कक्षा 8वीं/10वीं/12वीं पास निर्धारित रहेगी,लेकिन उम्मीदवार को पुलिस बैंड में इस्तेमाल होने वाले वाद्य यंत्रों (जैसे- बिगुल, ब्रास बैंड, पाइप बैंड, साइड ड्रम, बैस ड्रम, फ्लूट आदि लिस्ट आगे neesjobmp पर दी गई है) को बजाने का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए
उम्मीदवार को निम्नांकित सूची "A" में से किसी एक वाद्ययंत्र को बजाने का ज्ञान होना अनिवार्य है। सूची "B" के वाद्ययंत्र "वांछनीय" हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती चयन प्रक्रिया|MP Police Band Bharti 2026 Selection Process
- प्रथम चरण में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा|
- यह केवल एक छंटनी (स्क्रीनिंग) टेस्ट है ।
- इसमें उम्मीदवार को अनिवार्य 'सूची A' में दिए गए वाद्ययंत्रों में से अपनी पसंद का कोई एक बाजा बजाकर दिखाना होगा ।
- इस टेस्ट के कोई नंबर (अंक) नहीं मिलेंगे । जो उम्मीदवार इसे पास करेगा, वही अगले चरण (द्वितीय चरण) में जाएगा|
- यह मुख्य प्रैक्टिकल टेस्ट है जो कुल 75 अंकों का होगा
- इसमें 60 अंक मुख्य 'ट्रेड टेस्ट' (सूची A के बाजे का परीक्षण) के लिए निर्धारित हैं ।newsjobmp
- बाकी 15 अंक 'बोनस' के लिए रखे गए हैं । यदि किसी उम्मीदवार को 'सूची B' के बाजे बजाने आते हैं, तो हर एक बाजे के लिए 5 अंक के हिसाब से अधिकतम 15 बोनस अंक मिल सकते हैं ।
- जो उम्मीदवार दूसरे चरण (बैण्ड वादन टेस्ट) में पास होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा ।
- इंटरव्यू कुल 25 अंकों का होगा ।

